फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   City utensil market adorned, awaiting customers

धनतेरस आज: नगर की बर्तन बाजार सजी, ग्राहकों का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
City utensil market adorned, awaiting customers
धनतेरस के लिए बागेश्वर में सजी बर्तनों की दुकान। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। धनतेरस के लिए नगर के बाजार सज गए हैं। बर्तन बाजार में ग्राहकों का इंतजार है। शुक्रवार को धनतेरस पर लोग अपनी पसंद के बर्तनों की खरीदारी करेंगे। बर्तन व्यापारियों को पिछले साल से अधिक व्यवसाय की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिवाली त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होगी। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। धनतेरस के मद्देनजर नगर के बाजार में बर्तन की दुकानों पर स्टील, पीतल, तांबे के बर्तन मंगाए गए हैं। थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास के बर्तनों की इतनी वैरायटी हैं कि ग्राहक असमंजस में पड़ जाए। पीतल, कॉपर, स्टील के बर्तनों के साथ क्रॉकरी ग्राहकों को लुभाने को तैयार है। बर्तनों की दुकानों पर धनतेरस के लिए नए उत्पाद शोकेस में सजा रखे हैं। बर्तन व्यवसायी राजा साह गंगोला ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि स्टील के बर्तन 200 से 600 रुपये किलो तक बिक रहा है। तांबा 650 किलो ग्राम, पीतल 500 रुपये किलो ग्राम बिक रहा है।
विज्ञापन

बर्तन विक्रेता मनीष कुमार ने बताया कि पहले प्रेशर कुकर एल्युमिनियम के आते थे। अब स्टील के प्रेशर कुकर आ रहे हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कटोरे 30 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये तक कीमत में उपलब्ध हैं। लोटा 120 रुपये से लेकर 400 रुपये तक, गिलास 60 रुपये से लेकर 250 रुपये तक, स्टील के ड्रम 600 से लेकर 1800 रुपये, बर्तन स्टैंड 550 से लेकर 2300 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर कीम नहीं नए उत्पाद पर रहता है जोर
बागेश्वर। धनतेरस पर नए बर्तनों की खरीद के साथ दिवाली के पूजन के लिए डिजाइनर स्टील थाली भी मांग में है। बर्तन कारोबारियों के मुताबिक दिवाली पर कीमत नहीं, बल्कि नए उत्पाद पर जोर रहता है। स्टील का बर्तन स्टैंड, डिनर सेट, पानी की बोतलों के नए डिजाइन आए हैं। दुकान पर 10 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक के बर्तन उपलब्ध हैं।
स्टील के बर्तनों पर तांबा पड़ा भारी
बागेश्वर। स्टील के बर्तनों की अपेक्षा तांबे के बर्तन मंहगे हैं। तांबे की बोतल 650 से लेकर 1250 तक, तांबे का कलश 850 से लेकर 1500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है। पुराने लोगों में पीतल के बर्तन खरीदने की ललक है। सोने, चांदी के जेवर, सिक्के भी खरीदने वालों की कमी नहीं है।

खीले बताशों में भी महंगाई का असर
बागेश्वर। खीले-बताशों की कीमतों में भी पिछले साल की तुलना में इस बार महंगाई का असर दिख रहा है। स्थानीय बाजार में खीले - बताशे 80 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। गोमती पुल के निकट जरनल स्टोर के स्वामी सूरज जोशी ने बताया कि पिछले साल खीले-बताशे 70 रुपये किलो बिके थे। इस बार दस फीसदी की वृद्धि हुई है। जिससे इनक बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। दुग नाकुरी से खरीदारी करने आई शोभा पांडे ने बताया कि महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। दीपावली में भी वह जरूरत के मुताबिक ही खरीदारी कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed