फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   City and in the surrounding water crisis deepens

नगर और आसपास में गहराया जल संकट

Wed, 18 May 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 18 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 चार दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से कई पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई थीं। इससे नगर समेत विभिन्न हिस्सों में पेयजल संकट चल रहा है। गुस्साए लोगों ने योजनाओं के शीघ्र चालू न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
  गत 15 मई को नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से आधा दर्जन योजनाएं बह गई थी। इनमें जल निगम की जजी पेयजल योजना के सात पाइप, मजियाखेत स्वैप योजना के पांच पाइप, द्यांगण की योजना के 12 पाइप, जल संस्थान की नदीगांव और तहसील रोड योजना के 10 पाइप बह गए थे। तब से इन क्षेत्रों की जलापूर्ति ठप पड़ी हुई है। हालांकि पेयजल संस्थान लोगों में टैंकर के जरिए पानी बांट रहा है।
विज्ञापन


लेकिन उन्हें यह पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। टैंकरों का लाभ भी केवल सड़क किनारे की आबादी को मिल रहा है। सड़क से दूर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी भी मुहैया नहीं हो पा रहा है। तहसील क्षेत्र के होटल व्यवसाइयों की समस्या तो दोगुुनी हो गई है। नगर के मजियाखेत, नदीगांव  क्षेत्र में सबसे अधिक पेयजल किल्लत बनी हुई है। लोगों को पीने के लिए बिलौना  स्थित धारे से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग सड़क में लगे हैंडपंप  से मजदूरों से पानी ढुलाने को मजबूर हैं। सभासद प्रकाश जोशी, विक्रम दानू, जमन सिंह दानू, रमेश सिंह दानू, मदन सिंह, किशन लुम्याल, विशन सिंह लुम्याल, खष्टी जोशी, हीरा नेगी समेत कई लोगों ने जल संस्थान को पानी की आपूर्ति शीघ्र न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, जल संस्थान के ईई केेएस खाती ने बताया कि पेयजल संकट से निपटने के लिए जल संस्थान की ओर से टैंकरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed