फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Citizens are facing drinking water crisis

Bageshwar News: पेयजल संकट से जूझ रहे नगरवासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Citizens are facing drinking water crisis
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा रहा है। लोगों को क्षमता के अनुरूप पानी नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सैम मंदिर वार्ड के आधे हिस्से में लोग हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों से पानी जुटाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगर के लिए पंपिंग योजनाओं से इन दिनों पानी की आपूर्ति कम हो रही है। बाजार क्षेत्र के लोगों को कम पानी मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैम मंदिर वार्ड के बिनवाल तेवाड़ी और भुरचुनियां क्षेत्र में कई विगत दो दिन से पेयजल किल्लत है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जजी लाइन से इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

इन दिनों क्षेत्र में कम पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं। पेयजल संकट के कारण लोगों को नौले, धारे और हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या के कारण पंपिंग योजनाओं से पेयजल आपूर्ति कम हो रही है। यूपीसीएल को समस्या बता दी है। सैम मंदिर वार्ड की लाइन को चेक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed