फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Citation fighter has threatened to return

सेेनानी ने दी सम्मान पत्र लौटाने की चेेतावनी

Fri, 14 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 14 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आश्वासन के बावजूद ध्वस्त पैदल मार्ग का सुधार नहीं होने से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदत्त जोशी आहत हैं। सेनानी ने 30 अक्तूबर तक इस मामले में उचित कार्यवाही न होने पर 31 अक्तूबर को शहीद दिवस पर सम्मान पत्र लौटाने की चेतावनी दी है।

दुगनाकुरी के अक्सोड़ा गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेेनानी राम दत्त जोशी ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि उनके घर को जाने वाला रास्ता लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में है। 50 मीटर मार्ग ध्वस्त होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के सुधार के लिए पूर्व में मांग करने पर प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था। परंतु दो माह बाद भी मार्ग का सुधार नहीं किया गया है। इस उपेक्षा से वे आहत हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। कहा कि प्रशासन व लोक निर्माण विभाग उनकी उपेक्षा कर रहा है। यदि इसी तरह उपेक्षा की गई तो वे सम्मान पत्र वापस कर देंगे। इस मामले में डीएम भूपाल सिंह मनराल ने बताया कि दुगनाकुरी तहसील प्रशासन और लोनिवि कपकोट को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed