{"_id":"60086e3e8ebc3e30a16e7f58","slug":"cholamandalam-won-the-match-by-seven-wickets-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4119006133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोलामंडलम ने टंगड़िया ब्रदर्स को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोलामंडलम ने टंगड़िया ब्रदर्स को सात विकेट से हराया
बागेश्वर डिग्री कॉलेज के मैदान में मुख्य अतिथि के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता की दोनों टीमें। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में चोलामंडलम फाइनेंस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टंगड़िया ब्रदर्स को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब कठायतबाड़ा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और गोमती गढ़िया ने शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टंगड़िया ब्रदर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे चोलामंडलम के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों पर जमकर बरसे। उन्होंने तेजी से खेलते हुए 17 ओवर में ही तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से नरेंद्र दानू ने 48 रन बनाए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि नरेंद्र खेतवाल, जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद वल्दिया, विजयपाल मेहता, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, दीपक खेतवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।