फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   China did not hesitate to go to the border if it fought: Vir Soldier Madhavanand

चीन ने युद्ध किया तो सरहद पर जाने से गुरेज नहीं : वीर सैनिक माधवानंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
China did not hesitate to go to the border if it fought: Vir Soldier Madhavanand
माधवानंद चौबे। - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। चाइना की नापाक हरकतों को देखते हुए पूर्व सैनिकों का भी खून खौलने लगा है। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के जांबाज रिटायर्ड नायब सूबेदार माधवानंद चौबे कहते हैं कि चीन को उसी की तर्ज पर जवाब देना समय की जरूरत है। अन्यथा चीन ऐसी हिमाकत करता रहेगा। वीर सैनिक माधवानंद चौबे कहते हैं कि आज का भारत हर तरह से चीन को सबक सिखाने में सक्षम है। कहते है कि सभी पूर्व सैनिक चीन को सबक सिखाने के लिए सरहद पर जाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध की याद ताजा करते हुए कहते हैं कि तब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। पाकिस्तान की सेना को लाहौर तक खदेड़ दिया था। चायना से युद्ध हुआ तो भारतीय सेना ऐसा ही जौहर दिखाएगी। देश की ओर आंख उठाने वाले का सफाया करने में हिंद की सेना सक्षम है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीर सैनिक माधवानंद चौबे के पुत्र पूरन चंद्र ने कारगिल की लड़ाई में शहादत दी थी। उनके पुत्र संजीव चौबे कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती होकर इस समय ट्रेनिंग ले रहे हैं। जांबाज माधवानंद चौबे 6 कुमाऊं रेजीमेंट का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed