फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Children Science Congress effective in developing scientific thinking

वैज्ञानिक सोच विकसित करने में बाल विज्ञान कांग्रेस कारगर

Thu, 30 Jul 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर। Updated Thu, 30 Jul 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान, प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार और राज्य समन्वयक संस्था पीपुल्स एसोसिएशन ऑफ हिल एरिया लांचर्स की ओर से होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से पूर्व शिक्षकों की अभिमुखीकरण कार्यशाला हुई। कार्यशाला में विभिन्न विषयों और उप विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन


 जिला समन्वयक प्रमोद तेवाड़ी ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अच्छा प्लेट फार्म है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की अच्छी तैयारी करवाने को कहा।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में जिला समन्वयक तेवाड़ी ने जानकारी दी कि इस वर्ष के मुख्य विषय मौसम और जलवायु की समझ के छह उप विषयों में अपने चारों ओर के मौसम की समझ, मौसम जलवायु पर मानवीय हस्तक्षेपों का प्रभाव, मौसम जलवायु परिवर्तन, मौसम जलवायु, समाज और संस्कृति, मौसम जलवायु और कृषि, मौसम जलवायु और स्वास्थ्य पर बाल वैज्ञानिकों के समूहों द्वारा दो वर्गों में शोध पत्र तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में विभिन्न उप विषयों पर संभावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य संदर्भ व्यक्ति कैलाश चंदोला ने क्षेत्र की जलवायु और मौसम का वहां के लोगों के रहन-सहन पर पड़ने वाले असर आदि के बारे बताया।


रमसा के जिला संदर्भदाता डा. शैलेंद्र धपोला ने डा. एपीजे अब्दुल कलाम के विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए योगदान का उल्लेख किया।

संचालन करते हुए सह समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि ब्लाक और जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन क्रमश: अक्तूबर प्रथम और अक्तूबर अंतिम सप्ताह में होगा। अंत में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed