{"_id":"612d21948ebc3e79e65ff215","slug":"chess-by-sasham-in-bageshwar-bageshwar-news-hld436276943","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर सके सक्षम रौतेला शतरंज यूथ विश्व कप में पांचवे स्थान पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर सके सक्षम रौतेला शतरंज यूथ विश्व कप में पांचवे स्थान पर रहे
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में ऑनलाइन प्रतिभाग करते सक्षण रौतेला। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। फिडे के संचालन में हुए ऑनलाइन शतरंज यूथ विश्व कप में बागेश्वर के सक्षम रौतेला पांचवें स्थान पर रहकर ग्रेड प्रिक्स के लिए चुने गए हैं।
ऑनलाइन विश्व यूथ चैंपियनशिप चार अलग-अलग चरणों में आयोजित की जा रही है।
यह क्रमश: क्वालिफायर, वर्ल्ड कप, ग्रैंड प्रिक्स और सुपर फाइनल टूर्नामेंट के रूप में होना है। इसमें पहला चरण क्वालिफायर टूर्नामेंट 16 अगस्त से 20 अगस्त तक खेला गया।
इसमें 115 देशों के टॉप खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। क्वालिफायर राउंड से टॉप 16 खिलाड़ियों का चयन अगले चरण वर्ल्ड कप के लिया हुआ जो कि 26 अगस्त से 30 अगस्त के बीच खेला गया।
इसमें से टॉप पांच खिलाड़ी अगले चरण ग्रैंड प्रिक्स के लिए चुने गए हैं। ग्रैंड प्रिक्सएक नवंबर से 16 नवंबर 2021 के मध्य दो चरणों में होना है। अंतिम चरण में सुपर फाइनल 24 दिसंबर 2021 से सिरीज के टॉप चार खिलाड़ियों के बीच होना है।
विज्ञापन
अभी तक हुए दोनों चरणों में सक्षम रौतेला ने बेहतरीन ढंग से खेलते हुए अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया है। बता दें कि सक्षम रौतेला फरवरी 2020 में उत्तराखंड के पहले शतरंज इंटरनेशनल मास्टर बने थे।
सक्षम ने बताया कि लॉकडाउन में शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग न कर पाना उनके लिए काफी नुकसानदेह रहा। शतरंज एक ऐसा खेल है जो कि बिना टूर्नामेंट के आप के खेल को बुरी तरह प्रभावित करता है। अपने प्रदर्शन से वह काफी संतुष्ट हैं। आगे अच्छा प्रदर्शन जारी रखने के लिए आश्वस्त हैं। उनकी उप लब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।