फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chess by Sasham in Bageshwar

बागेश्वर सके सक्षम रौतेला शतरंज यूथ विश्व कप में पांचवे स्थान पर रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chess by Sasham in Bageshwar
शतरंज प्रतियोगिता में ऑनलाइन प्रतिभाग करते सक्षण रौतेला। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। फिडे के संचालन में हुए ऑनलाइन शतरंज यूथ विश्व कप में बागेश्वर के सक्षम रौतेला पांचवें स्थान पर रहकर ग्रेड प्रिक्स के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन विश्व यूथ चैंपियनशिप चार अलग-अलग चरणों में आयोजित की जा रही है।
यह क्रमश: क्वालिफायर, वर्ल्ड कप, ग्रैंड प्रिक्स और सुपर फाइनल टूर्नामेंट के रूप में होना है। इसमें पहला चरण क्वालिफायर टूर्नामेंट 16 अगस्त से 20 अगस्त तक खेला गया।
इसमें 115 देशों के टॉप खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। क्वालिफायर राउंड से टॉप 16 खिलाड़ियों का चयन अगले चरण वर्ल्ड कप के लिया हुआ जो कि 26 अगस्त से 30 अगस्त के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें से टॉप पांच खिलाड़ी अगले चरण ग्रैंड प्रिक्स के लिए चुने गए हैं। ग्रैंड प्रिक्सएक नवंबर से 16 नवंबर 2021 के मध्य दो चरणों में होना है। अंतिम चरण में सुपर फाइनल 24 दिसंबर 2021 से सिरीज के टॉप चार खिलाड़ियों के बीच होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक हुए दोनों चरणों में सक्षम रौतेला ने बेहतरीन ढंग से खेलते हुए अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया है। बता दें कि सक्षम रौतेला फरवरी 2020 में उत्तराखंड के पहले शतरंज इंटरनेशनल मास्टर बने थे।

सक्षम ने बताया कि लॉकडाउन में शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग न कर पाना उनके लिए काफी नुकसानदेह रहा। शतरंज एक ऐसा खेल है जो कि बिना टूर्नामेंट के आप के खेल को बुरी तरह प्रभावित करता है। अपने प्रदर्शन से वह काफी संतुष्ट हैं। आगे अच्छा प्रदर्शन जारी रखने के लिए आश्वस्त हैं। उनकी उप लब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed