फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chaotic elements overthrown and trash

अराजक तत्वों ने उखाड़कर फेंक दिए कूड़ेदान

Sun, 12 Mar 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 12 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Chaotic elements overthrown and trash
बागेश्वर में गधेरे में फैंके गए तीन दिन पूर्व लगाए गए कूड़ेदान। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
नगर में स्वच्छता के लिए लगाए गए कूड़ेदान अराजक तत्वों ने उखाड़कर गधेरे में फेंक दिए। इन कूड़ेदानों को तीन दिन पहले ही लगाया गया था। डीएम ने नगरपालिका से कूड़ेदानों को उखाड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। बागेश्वर नगर में लोग घरों का कूड़ा भागीरथी, सरयू या फिर गोमती में डाल देते हैं। इससे नदियां, पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। भागीरथी नाले की सफाई के दौरान जागरूक लोगों की मांग पर डीएम मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर पालिका ने दो कूड़ेदान लगाए थे। किसी ने इन कूड़ेदानों को उखाड़कर फेंक दिया। रविवार की सुबह यह कूड़ेदान गधेरे में पड़े मिले। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए कूड़ेदान उखाड़ने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। कूड़ेदान उखाड़ने की घटना से जागरूक लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि धार्मिक नगर बागेश्वर में सफाई व्यवस्था के लिए सभी लोगों को सहयोग देना होगा। तभी यहां पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा। लोगों ने स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed