फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chandan was my friend even when he was not in BJP: Koshyari

भाजपा में नहीं थे, तब भी मेरे मित्र थे चंदन : कोश्यारी

Thu, 27 Apr 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chandan was my friend even when he was not in BJP: Koshyari
बागेश्वर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन न केवल बागेश्वर बल्कि पूरे प्रदेश की अपूर्णीय क्षति है। ऐसे कार्यकर्ता, संगठनकर्ता का मिलना दुर्लभ है। कोश्यारी ने कहा कि जब चंदन भाजपा में नहीं थे, तब भी मेरे मित्र थे। वर्ष 2007 में उन्हें भाजपा में लाया। पार्टी में शामिल करने के तीसरे दिन ही टिकट दिया और चंदन विधायक बने और उसके बाद लगातार विधायक बनते रहे। अपनी काबिलियत के बल पर आज मंत्री थे। जैसे अपने बेटे के जाने पर मां को दुख होता है वैसा ही दुख आज मुझे हुआ है। चंदन काम करना बहुत अच्छे से जानते थे और काम लेना भी जानते थे। भगतदा ने कहा कि बागेश्वर में जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं, चंदन राम दास के सम्मान में उन कार्यों को अवश्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

चंदन जैसा कार्यकर्ता मिलना दुर्लभ
बागेश्वर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चंदन राम दास के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ता बार-बार नहीं आते। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता से जुड़े रहे। जनता के साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का यथासंभव समाधान निकालते थे। सरकार और संगठन बागेश्वर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। चंदन राम दास के सम्मान में बागेश्वर में विकास के कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे। बागेश्वर की जनता अपने आप को अकेला महसूस न करे। सरकार के साथ ही भाजपा संगठन बागेश्वर की जनता के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed