फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chaitra Navratri: Women of Zulkia took out Kalash Yatra

चैत्र नवरात्र : जुल्किया की महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Tue, 09 Apr 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 09 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Women of Zulkia took out Kalash Yatra
बागेश्वर में पहली नवरात्र के दिन कलश यात्रा लेकर सरयू नदी तट पर पहुंचे जु​ल्किया की महिलाएं। सं
बागेश्वर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन सैम मंदिर वार्ड के जुल्किया तोक की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा के बाद गोलू मंदिर में नई मूर्ति की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जुल्किया और नदीगांव की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने मंदिर से सरयू तट तक कलश यात्रा निकाली। सरयू नदी से पावन जल लेकर बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। यात्रा के वापस मंदिर में पहुंचने के बाद विधिविधान से गोल्ज्यू देवता की मूर्ति स्थापित की गई। मुख्य यजमान उमेश जोशी, मोहन जोशी, गणेश जोशी आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर खष्टी देवी, भगवती देवी, नेहा जोशी, उमा उपाध्याय, मुन्नी जोशी, कमला जोशी, खुशी जोशी, अनीता जोशी, दीपक जोशी, हिमांशु जोशी, योगेश जोशी, गौरव जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


इनसेट
राम महोत्सव समिति ने वेणीमाधव में कराई नवरात्र पूजा
बागेश्वर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन राम महोत्सव समिति ने नगर के वेणीमाधव मंदिर में नवरात्र पूजा हुई। पूजा से पहले ढोल, नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने कलश में सरयू का जल भरा और वापस यात्रा वेणीमाधव मंदिर पहुंची। जहां विधिवत पूजा की गई। इस मौके पर मुख्य यजमान कान्हा तिवारी, कमल मलड़ा, मनोज लोहनी, आशीघ धपोला, विजय परिहार, जीवंती कांडपाल, गंगा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
घरों में हुई कलश स्थापना, श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की पूजा अर्चना

बागेश्वर/कांडा/कपकोट/कौसानी। चैत्र नवरात्र के आगाज के साथ ही हिंदू नव वर्ष की शुरूआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर माता शैलपुत्री की पूजा की। श्रद्धालुओं ने देव मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घरों में हरेला भी बोया गया।

नवरात्र के नौ दिनों में मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। श्रद्धालु नौ दिनों का उपवास रखते हैं। नवरात्र के पहले दिन नगर के बागनाथ मंदिर, चंडिका मंदिर, उल्का मंदिर, जजी स्थित कालिका मंदिर आदि देवस्थानों पर पूजा अर्चना की गई। पंडित गणेश चंद्र तिवारी ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा की भक्ति की जाती है। सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वालों की हर मनोकामना को मां पूरा करती है।
इधर, कांडा के महाकाली मंदिर, कपकोट, बदियाकोट, फरसाली के देवी मंदिरों समेत दुगनाकुरी, कौसानी और काफलीगैर क्षेत्र के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की गई।

................
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

-श्रद्धालुओं ने माता रानी को चुनरी अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा/द्वाराहाट। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कलश यात्रा निकली। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर हिंदू नव वर्ष का स्वागत करते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पूरे दिन मंदिर वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि से गूंजते रहे।
मंगलवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन नगर के प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी मंदिर, बानड़ी देवी मंदिर, कसारदेवी मंदिर, स्याहीदेवी, प्रसिद्ध चितई गोलू, रघुनाथ सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने उत्साह के साथ मातारानी को चुनरी अर्पित की। वहीं मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन हुए, इससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। करीब चार हजार से अधिक भक्तों ने बाबा जागनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। भीड़ अधिक होने से भक्तों को दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इधर, द्वाराहाट में चैत्र नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के दूनागिरी, उदेपुर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ रही। सुबह ही लोग मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। दिन भर क्षेत्र के मंदिर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहे।
..............
नव संवत्सर पर निकली शोभा यात्रा, महिलाओं ने किया झोड़ा गायन

अल्मोड़ा। नव संवत्सर के स्वागत पर हिंदू सेवा समिति ने नगर के पलटन बाजार स्थित सिद्ध नौला से थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, जौहरी बाजार, हुक्का क्लब, रघुनाथ मंदिर, कहचरी बाजार, चौक बाजार, लाला बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर परिसर तक शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा में छोलिया कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया। मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, इनका आनंद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में झोड़ा-चांचरी गायन कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। संवाद
..........
नवरात्र में फलों की मांग बढ़ी तो दाम ने मारा उछाल

-नवरात्र पर फलों के दाम में हुई 20 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। नवरात्र में फलों की मांग बढ़ते ही इनकी कीमत ने उछाल मारा है। एक सप्ताह के भीतर ही फलों के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इससे लोग परेशान हैं।

चैत्र नवरात्र पर बाजार में फलों की मांग बढ़ी है। मांग बढ़ते ही इनके दाम भी बढ़ गए हैं। एक सप्ताह पूर्व जहां सेब की कीमत 100 रुपये प्रति किलो थी, अब इसकी कीमत 120 पहुंच गई है। 50 रुपये दर्जन मिलने वाला केला अब 60 रुपये में मिल रहा है। संतरा, पपीता, अमरूद, अंगूर सहित अन्य फलों की कीमत बढ़ने से लोग हैरान हैं। वहीं सीमित मात्रा में फलों की खरीदारी होने से व्यापारी भी परेशान हैं। फल व्यापारी भुवन ने बताया कि मंडी से ही फल महंगे मिल रहे हैं। ऐसे में दाम बढ़ाना मजबूरी है। खपत के हिसाब से फलों के दाम तय होते हैं। संवाद
फलों के दाम (रुपये प्रति किलो)
फल पहले अब
सेब 100 120
संतरा 40 50
अमरूद 30 40
अंगूर 80 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed