{"_id":"579105f64f1c1b7a41c4b8c5","slug":"ceo-teacher-absent-in-surprise-visits","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ के औचक निरीक्षण में शिक्षक गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ के औचक निरीक्षण में शिक्षक गैर हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीईओ आरसी आर्य ने राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल बहुली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। सीईओ ने डीईओ बेसिक को शिक्षक का तत्काल वेतन रोककर उसका शीघ्र स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली का भी निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को सीईओ अचानक राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल बहुली पहुंचे। निरीक्षण में उन्हें सहायक अध्यापक अमित कश्यप अनुपस्थित मिले। सीईओ ने डीईओ बेसिक को कश्यप का वेतन रोककर स्पष्टीकर लेने के आदेश दिए। स्कूल में छह शिक्षकों की तैनाती है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्हें 60 बच्चों में से 55 बच्चे उपस्थित मिले। कक्षा कक्ष, ब्लैक बोर्ड समेत अन्य गतिविधियां सामान्य मिली। स्कूल में अब तक 80 बच्चों के आधार कार्ड बन चुके हैं। शिक्षकों को बच्चों का गणित मजबूत करने के निर्देश दिए। सीईओ ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में सब कुछ सामान्य मिला। विद्यालय में तैनात 12 शिक्षक उपस्थित थे जबकि पंजीकृत 118 बच्चों में से 112 बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
इधर सीईओ ने प्रधानाचार्यों की बैठक में डीईओ बेसिक को प्राथमिक के शिक्षकों के काम समय पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीईओ बेसिक और खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का समय समय पर निरीक्षण कर साप्ताहिक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वह बोर्ड परीक्षा के फार्म त्रुटि रहित भरकर समय पर जमा कराएं।