फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Center and state government responsible for farmer suicides

किसान आत्महत्या के लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार

Sat, 17 Jun 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 17 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बेड़ीनाग के डोलडुंगरी गांव में कर्ज में डूबे किसान सुरेंद्र सिंह द्वारा आत्महत्या करने की घटना पर दुख जताया गया। कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती किसान आत्महत्या के लिए केंद्र और भाजपा की प्रदेश सरकारों को जिम्मेदार ठहराया और उनकी निंदा की। बैठक में तय किया गया कि इन घटनाओं के विरोध में 18 जून को चौक बाजार में उपवास रखा जाएगा।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारों की गलत नीतियों के कारण कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। एक तरफ सरकार अपने तीन साल का कार्यकाल पूरे होने पर सरकारी धन पानी की तरह बहा रही है, वहीं किसानों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनने और उनकी कर्जमाफी न होने से वह आत्महत्या को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल को पूरी तरह निराशाजनक बताया। कार्यकर्ताओं से 18 जून को उपवास कार्यक्रम में बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा है। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता विनोद पाठक ने किया। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व मंत्री राजेंद्र टंगडिय़ा, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, रणजीत बोरा, बालकृष्ण, किशन कठायत, प्रताप नेगी, बाला दत्त तिवारी, भगत रावल, ललित बिष्ट, धीरज कोरंगा, अंकुर उपाध्याय और ईश्वर पांडे आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed