{"_id":"577173f34f1c1b1d3279ae08","slug":"cdo-meeting-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया नियंत्रण के लिए अभी से चौकन्ना रहें : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया नियंत्रण के लिए अभी से चौकन्ना रहें : सीडीओ
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने ली बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस जंगपांगी ने अधिकारियों को केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 11 से 23 जुुलाई तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाने को कहा है। उन्होंने शिक्षा, महिला, बाल विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को पखवाड़े को संपन्न कराने में पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विकास भवन में जिला स्तरीय डयरिया नियंत्रण पखवाड़ा समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ जंगपांगी ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को विद्यालयों में प्रार्थना के समय पखवाड़े की जानकारी देने, बच्चों को डायरिया और अन्य बीमारियों की जानकारी देने, ब्लाक स्तर पर जागरूकता रैली का आयोजन करने को कहा।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास अधिकारी को पखवाड़े के दौरान एएनएम और आशाओं से सहयोग लेने, सामुदायिक बैठकों में पखवाड़े में डायरिया की जानकारी देने, पंचायतीराज अधिकारी को ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से संबंधित गांवों में पखवाड़े के संबंध में जन जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वीके सक्सेना ने कहा कि सघन डायरिया के नियंत्रण का मुख्य उद्देश्य डायरिया से होने वाली मृत्युदर को शून्य करना है। पखवाड़े केेेे दौरान ग्राम स्तर पर हर आशा द्वारा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों में ओआरएस का वितरण किया जाएगा।
ओआरएस घोल तैयार करने की विधि का प्रदर्शन सामुदायिक बैठक में आशा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं दस्त प्रबंधन संबंधित पोस्टर प्रदर्शित कर वितरित किए जाएंगे। बैठक में सीएमएएस बीएस सामंत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, बाल विकास अधिकारी निर्मला अंसारी और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।