फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   cash problem in bageshwar

बागेश्वर के बैंक व एटीएम में कैश की किल्लत

Tue, 16 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Tue, 16 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
 बागेश्वर में एक बार फिर नोटबंदी के आखिरी दिनों जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बैंकों से लेकर एटीएम तक कैश की कमी से जूझ रहे हैं। कैश की कमी के कारण आम लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान बैंकों में रुपयों की निकासी की लिमिट तय होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ऐसी ही दिक्कत बागेश्वर जिले में एक बार फिर पैदा हो गई है। पिछले एक सप्ताह से यहां के बैंकों और एटीएम में कैश की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्राहकों को बैंक एक दिन में 15 से 20 हजार रुपये ही दे रहा है। जिन घरों में विवाह है उन्हें कार्ड दिखाकर 50 हजार रुपये तक का भुगतान किया जा रहा है। बागेश्वर नगर में लगभग 13 एटीएम हैं। इनमें से अधिकांश एटीएम बंद हैं। मंगलवार को पीएनबी और एसबीआई के एटीएम से कुछ देर के लिए पैसे निकले इसके बाद यह एटीएम भी कैश लेस हो गए। एटीएम में पैसा नहीं होने से अधिकांश लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। एसबीआई के अधिकारियों के अनुसार आरबीआई को कैश की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैंक अधिकारियों को अपरिचित मेल न खोलने के निर्देश
 साइबर हमले के डर से बैंकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आरबीआई द्वारा सभी बैंकों को इसके लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। आरबीआई ने बैंकों के अधिकारियों को किसी भी अपरिचित मेल को नहीं खोलने या अन्य नेटवर्क चेक न करने की सलाह दी है। एसबीआई, पीएनबी, कूर्मांचल बैंक, अल्मोड़ा अर्बन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सभी बैंकों में इंटरनेट यूज करने में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed