फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Case Registered in Girl Death Case

बच्ची का शव मिलने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Case Registered in Girl Death Case
बागेश्वर। बागेश्वर के सातरतबे में नेपाली मूल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को सातरतबे में नेपाल निवासी देव सिंह की पुत्री सृष्टि (02) का शव नाली में पड़ा मिला था। सूचना पर कोतवाल जीएस ढकरियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी भिजवा दिया था। रविवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल ढकरियाल ने बताया कि बच्ची के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि बच्ची के शरीर में किसी प्रकार के चोट के भी निशान नहीं थे। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed