फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   case of the theft registered

चौगांवछीना में हुई चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
case of the theft registered
case of the theft registered
बागेश्वर। जिले के चौगांवछीना क्षेत्र के खर्कटम्टा मल्लाटमट्यूड़ा में हुई चोरी की घटना में मुकदमा दर्ज हो गया है। चोरी के मामले में अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। चोरी की घटना से चौगांवछीना के लोगों में भारी आक्रोश है। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। चोरों को पुलिस का खौफ नहीं रह गया है।
विज्ञापन

चौगांवछीना क्षेत्र के खर्क टम्टा, मल्लाटमट्यूड़ा गांव निवासी हरीश चंद्र जोशी ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर में रहते हैं। बच्चे और मां भी उन्हीं के साथ रहते हैं। दिवाली मनाने वह घर आए तो उनके घर का दरवाजा टूटा था। घर में रखे नौ पीतल के परात, छह पीतल की थाली, 16 स्टील के बर्तन, दो गगरी समेत कई कीमती सामान चुरा लिया था। चुराए गए पीतल, स्टील, तांबे के बर्तनों की कीमत 35 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरों को पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। चोरी की वारदात में थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अराजक तत्वों की दबंगई लगातार बढ़ रही है। अराजक तत्व मौका पाते ही चोरी समेत लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनकी शिनाख्त कर सख्त कार्रवाई की जाए। इधर प्रभारी कोतवाल मोहन चंद्र पडलिया ने बताया कि चोरी की घटना में मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed