फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   careful! Leopard may occur in any street of the city

सावधान! शहर की किसी भी गली में हो सकता है तेंदुआ

Thu, 16 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 16 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
careful! Leopard may occur in any street of the city
यही आदमखोर बाघ पहुंचा जू - फोटो : amar ujala
 यदि आप देर रात को शहर की सड़कों में टहलने के शौकीन हैं तो थोड़ा संभल जाइए। कहीं ऐसा न हो कि शहर की किसी गली में आपका सामना तेंदुए से हो जाए। 
विज्ञापन

बागेश्वर शहर में पिछले तीन महीनों से तेंदुए नजर आ रहे हैं। बुधवार की रात 11 बजे खड़ी बाजार में तेंदुआ घुस गया। व्यवसायी पुष्कर की नजर जब तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी फोन से देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी को दी। चंदन गड़िया के परिवार के सदस्यों के शोर मचाने के बाद भी तेंदुआ लगभग 15 मिनट तक गली में ही बैठा रहा। इसके बाद जब भूपेंद्र जोशी ने टार्च की रोशनी डाली तो तेंदुआ सरयू नदी की ओर भाग गया। बागेश्वर में बाजार बंद होते ही नगर की सड़कों और गलियों में नजर आ रहे तेंदुओं के कारण लोग भयभीत हैं। मंडलसेरा और कठायतबाड़ा में दिन में ही तेंदुए आबादी में घुस चुके हैं। बिलौना, मजियाखेत, स्टेशन रोड में कई बार तेंदुआ नजर आ चुका है। तेंदुओं के लगातार नगर में दिखाई देने से लोग अब सुबह-शाम पालतू कुत्तों को घुमाने ले जाने से भी डर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed