फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Car parked in garage in Kabhata burnt by forest fire

जंगल की आग से कभाटा में गैराज में खड़ी कार जली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Car parked in garage in Kabhata burnt by forest fire
बागेश्वर के कभाटा (कांडा) में जंगल की आग से जली कार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। जंगल की आग से कांडा तहसील के कभाटा में एक कार जल गई। रवाईखाल के साथ ही कपकोट और धरमघर रेंज के जंगलों में बृहस्पतिवार को भी आग लगी रही। पिछले 24 घंटे में जंगल में आग लगने की 12 घटनाएं हो चुकी हैं। इससे 28 हेक्टेयर जंगल जला है। जंगलों में लगी आग के कारण वातावरण में धुंध छाई हुई है।
विज्ञापन

बुधवार रात को कांडा के कभाटा के वन पंचायत के जंगल में आग लग गई। रात को आग लगने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। रात में किसी समय आग आबादी तक पहुंच गई। कभाटा में सड़क के किनारे बनाए गए गैराज में रखी दीवानी राम की कार (यूके024331) जल गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रवाईखाल के जंगलों में भी भीषण आग लगी रही। कपकोट और धरमघर रेंज के कई जंगल आग से धधकते रहे। जंगलों में आग लगने से पेड़, पौधों के साथ ही वनस्पति को खासा नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शीतकाल की 31 घटनाएं जोड़ दी जाएं तो अब तक आग लगने की 180 घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें 260 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभाटा में वन पंचायत के जंगल में लगी आग की चपेट में कार आई है। जंगलों में लगी आग को तत्परता से बुझाया जा रहा है। लोगों को भी जंगलों की आग के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। - बीएस शाही डीएफओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed