फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CAPF will be posted at the polls, PAC, SSB

चुनाव में तैनात रहेंगी सीएपीएफ, पीएसी, एसएसबी

Sun, 29 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 29 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
CAPF will be posted at the polls, PAC, SSB
बागेश्वर में चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते डीआईजी अजय रौतेला। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय रौतेला ने बताया कि विधानसभा चुनावों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनावों को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स सहित 300 होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। 


रविवार को बागेश्वर पहुंचे डीआईजी अजय रौतेला ने बताया कि चुनावों में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की दो कंपनी, पीएसी की दो कंपनी सहित हिमाचल, राजस्थान, यूपी से 300 होमगार्ड मंगाए हैं। एसएसबी की दो कंपनियां भी तैनात रहेंगी। उन्होंने चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला पुलिस को चुनावों में शराब, पैसे बांटने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने विधानसभा चुुनावों को देखते हुए 31 जनवरी तक शस्त्र जमा कराने कहा।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए पूरी फोर्स 10 फरवरी तक पहुंच जाएगी। उन्होंने पुलिस लाइन और कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में हुई चोरियों के जल्द खुलासे के  निर्देश एसपी सुखवीर सिंह को दिए। इस दौरान बागेश्वर, कपकोट के डीएसपी सहित पुलिस के सभी अधिकारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed