{"_id":"641f393c657b4841de09485b","slug":"camp-in-kedareshwar-kapkot-bageshwar-news-c-8-1-93168-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट में सुलझाईं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट में सुलझाईं जनसमस्याएं
Sat, 25 Mar 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट में सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लाभार्थी को महालक्ष्मी किटप्रदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर कपकोट के केदारेश्वर मैदान में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने लोगों को एक साल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। बहुउद्देश्यीय शिविर में कई लोगों की समस्याएं दर्ज कर विभागीय स्टॉल के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोकगायक प्रहलाद मेहरा और पूरन सिंह राठौर ने लोकगीत प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढि़या और डीएम अनुुराधा पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने मैदान में लगी प्रदर्शनी और स्टॉल का निरीक्षण किया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने एक साल में बेहतर कार्य किया है। मोटे अनाज को बढ़ावा देना सराहनीय है। विधायक गढि़या ने कपकोट में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, पशुपालन विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
वहां आयोजित शिविर में क्षेत्रवासियों ने 22 शिकायतों दर्ज कराईं। स्वास्थ्य विभाग ने 115, आयुर्वेदिक विभाग ने 71, होम्योपैथिक विभाग ने 65 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा बांटी। बाल विकास विभाग ने बाल पोषण में बच्चों को पुरस्कृत कर महालक्ष्मी किट बांटी। उद्यान विभाग ने किसानों को पुरस्कृत किया। कई योजनाओं के लाभार्थियों को चेक बांटे गए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, विक्रम सिंह शाही, सीडीओ संजय सिंह, एसडीएम मोनिका, चंपा देवी, भुवन गढि़या आदि मौजूद रहे।