फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Camp in Bageshwar For disabled Childrens

दिव्यांग बच्चों को बांटे उपकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Camp in Bageshwar For disabled Childrens
बागेश्वर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण बांटते एल्मिको कंपनी के लोग। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर में विशेष आवश्यकता वाले 70 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण बांटे गए। शिविर में दिए गए शिविर में व्हील चेयर, कैलीपर्स, कान की मशीन, बैशाखी, सीपी चेयर आदि उपकरणों से इन बच्चों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

बागेश्वर में समग्र शिक्षा के तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में एल्मिको कानपुर के सहयोग से जिले के विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण बांटे गए। जनवरी में लगे शिविर में कुल 44 बच्चों का उपकरण के लिए चयन किया गया था, जिनमें से 31 बच्चों को उपकरण दिए गए।
विज्ञापन

वहां मुख्य शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी, जिला समन्वयक डॉ. सुमित पांडे, ब्लॉक समन्वयक हेम लोहनी, भुवन भट्ट, ललित रावत, हेम जोशी, खीम सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अल्मोड़ा जीजीआईसी में आयोजित निशुल्क उपकरण वितरण शिविर में 39 बच्चों को सहायक उपकरण दिए गए। वहां मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद, जिला समन्वयक महेंद्र प्रकाश, बीईओ चंदन सिंह बिष्ट, सुरेश आर्या, विनोद राठौर, कुंदन रावत, मनोज जोशी, धीरज कुमार, देवेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed