फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   By connecting tube raging from rural

नलकूपों से नहीं जोड़ने से भड़के ग्रामीण

Sun, 12 Jul 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 12 Jul 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन

दाणोंछीना और उडेरखानी नलकूपों से खरेही क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों को नहीं जोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण बरसात के पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


दूषित पानी पीने के कारण गांवों में बीमारी फैलने की आशंका है। नाराज लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर योजनाओं से उनके गांवों को शीघ्र पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में खरेही क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा है कि उडेरखानी और दाणोंछीना में नलकूप लगाए गए हैं। इन योजनाओं से खासतौर पर भटखोला, भनारतोली, उडेरखानी और नायलमाफी ग्राम पंचायतों को नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उडेरखानी नलकूप के पानी का लाभ चंद लोगों को ही दिया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा है कि इस क्षेत्र के लिए बिलौना के समीप बह रही सरयू पंपिंग पेयजल योजना बनाई गई है। बिजली की कम वोल्टेज, कटौती और लाइन में फाल्ट आने के कारण गांवों में पानी की आपूर्ति कभी दूसरे तो कभी तीसरे दिन होती है।

जिससे ग्रामीणों के साथ मवेशियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से नलकूपों से उनके गांवों को शीघ्र जोड़ने या फिर नए नलकूप खुदवाने की मांग की है।


 ज्ञापन देने वालों में घटगाड़ क्षेत्र के बीडीसी सदस्य हेम चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान नायलमाफी नंदन प्रसाद, भनारतोली ग्राम पंचायत की प्रधान देवकी देवी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed