फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   By breaking down the railing into the river tanker

पुल की रेलिंग तोड़कर नाले में गिरा टैंकर

Thu, 19 May 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 19 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
By breaking down the railing into the river tanker
घटनास्‍थल - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह गदरपुर से शामा की ओर आ रहा कोलतार से भरा एक टैंकर पिंडारी सड़क के गोलूना के रतिया पुल के समीप अचानक असंतुलित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नाले में जा गिरा।
इस घटना में चालक और हेल्पर बाल बाल बच गए। फिलहाल टैंकर से कोलतार का रिसाव हो गया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे टैंकर संख्या एचआर 38एल 8412 शामा क्षेत्र में हो रहे डामर के लिए गदरपुर से कोलतार ला रहा था।
विज्ञापन


टैंकर पिंडारी सड़क के गोलूना गांव के समीप रतिया पुल की चढ़ाई चढ़ते समय अचानक रुक गया। टैंकर के ब्रेक नहीं लगने से वह झटके से पीछे की ओर आया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए वह गधेरे में लुढ़क गया। अलीगढ़ निवासी चालक राजकुमार और सुनील बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed