फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   bussiness of 4 crores in bageshwar

धनतेरस पर बाजार गुलजार, खूब हुआ कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
bussiness of 4 crores in bageshwar
धनतेरस पर बागेश्वर में बर्तन की दुकान में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में रौनक छाई रही। धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। सुबह से देर रात तक इलेक्ट्रॉनिक और वाहनों के शोरूम खुले रहे। धनतेरस पर जिले में करीब चार करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस पर चौक बाजार, खड़ी बाजार, कत्यूर बाजार, स्टेट बैंक चौराहा, स्टेशन रोड, तहसील रोड समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्र बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। ग्राहकों के उत्साह के आगे मंहगाई पछाड़ खाकर गिर पड़ी। बाजार में बर्तनों के अलावा इलेक्ट्रानिक समानों की खूब ब्रिकी हुई।
विज्ञापन

जबकि सराफा बाजार में लोगों ने चांदी के लक्ष्मी, गणेश और कुबेर महाराज की खरीदारी की। इतना ही नहीं वाहन बाजार में भी खूब रौनक रही। बाजारे ग्राहकों से भरे थे। दुकानें दुल्हन की तरह सजी थी। लोगों ने सोने चांदी के आभूषणों, चांदी के बर्तन, पूजा के सेट, सिक्के तथा सोने के विभिन्न तरह के आभूषणों की खूब खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed