{"_id":"60c8ea378ebc3e2ee654f9a5","slug":"businessmen-roar-for-financial-help-bageshwar-news-hld4278424192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक मदद के लिए गरजे फड़ व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक मदद के लिए गरजे फड़ व्यवसायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कोरोना काल में भी सरकार के माध्यम से किसी प्रकार की सहायता प्राप्त नहीं होने से आक्रोशित फड़ व्यवसायियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति ने एसडीएम योगेंद्र सिंह के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में तत्काल आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है।
व्यवसायियों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण फड़ व्यवसाय बंद पड़ा है। फड़ लगाने के लिए सरकार की ओर से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हो रहे हैं। इस कारण व्यवसायी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। रोज कमाकर खाने वाले लोगों के लिए परिवार पालना मुश्किल हो गया है। बताया कि विगत वर्ष आर्थिक सहायता के लिए सर्वे भी किया गया, लेकिन अब तक किसी प्रकार की सहायता प्राप्त नहीं हुई है। समिति ने गरीब तबके के फड़ व्यवसायियों को शीघ्र मदद पहुंचाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष किशन राम, सचिव भीम कुमार आर्या, दीवान सिंह, भगवान सिंह, शायरा बेगम, हंसी देवी, कमला देवी, बिमला देवी, सुनीता देवी, पंकज कुमार, प्रमोद लाल आदि शामिल थे।