{"_id":"5c62ff18bdec22105574ef39","slug":"businessman-protested-against-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
Tue, 12 Feb 2019 10:45 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में नगर पंचायत कर्मी को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत कपकोट के व्यापारियों व अन्य पर टैक्स लगाने की कोशिश का व्यापारियों ने विरोध किया है। व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत सुविधा नहीं दे रही है। इसके विपरीत टैक्स लगाने की कोशिश कर रही है जिसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारियों का शिष्टमंडल नगर पंचायत कार्यालय गया। वहां व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत व्यापारियों सहित अन्य लोगों पर भी कर लगाने की तैयारी कर रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। व्यापार और भवन कर को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर व्यापारी आगे भी आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने नगर पंचायत कर्मी को ज्ञापन सौंपा। टैक्स लगाए जाने की कोशिश का विरोध करने वालों में गणेश सिंह, महेश शाही, दयाल शाही, हयात सिंह, प्रवीण गढ़िया, दान सिंह, चंचल ऐठानी, हरीश कोरंगा, नंदन सिंह, डब्बू पाठक, सुंदर दानू, तारा कोरंगा भूपाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों की आशंका निर्मूल है। टैक्स लगाने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सभी लोगों की राय के पश्चात ही टैक्स लगाने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। - गोविंद बिष्ट, अध्यक्ष नगर पंचायत