{"_id":"69a3300afed06ad8b004eb19","slug":"bus-stations-and-taxi-stands-are-bustling-with-activity-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122752-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बस स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों पर बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बस स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों पर बढ़ी रौनक
विज्ञापन
बागेश्वर। महानगरों में रोजी-रोटी के लिए गए लोगों का अपनी माटी की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है जिससे जिले के बस स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों में भारी चहल-पहल देखने को मिल रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से वाहन संचालकों के चेहरे खिले हुए हैं।
शनिवार सुबह से ही केमू बस स्टेशन, रोडवेज डिपो और विभिन्न टैक्सी स्टैंडों पर यात्रियों की खासी भीड़ नजर आई। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और हल्द्वानी जैसे शहरों से सपरिवार घर लौट रहे लोगों के चेहरे पर अपनों के साथ त्योहार मनाने की खुशी साफ झलक रही है। लोगों की भारी आमद के चलते टैक्सी संचालकों के चेहरे भी खिले हुए हैं, बाजार की रौनक भी बढ़ गई है। लोग जरूरी खरीदारी के साथ अपने गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। भीड़ बढ़ने के साथ ही परिवहन व्यवस्था पर दबाव भी बढ़ा है जिसे देखते हुए केमू और रोडवेज डिपो की ओर से अतिरिक्त सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
........फोटो 28 बीजीएस 09 पी