फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bus Rams Over Vehicles and Shops

Bageshwar News: अनियंत्रित केमू बस ने सात वाहनों को मारी टक्कर, एक दुकान क्षतिग्रस्त

Thu, 15 Feb 2024 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 15 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bus Rams Over Vehicles and Shops
बागेश्वर में अनियंत्रित केमू बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त दुकान। संवाद - फोटो : Samvad
वाहन क्षतिग्रस्त, पिकअप वाहन में बैठा चालक घायल, केमू चालक के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन


बागेश्वर। नगर में बुधवार की सुबह केमू की अनियंत्रित बस ने पिकअप, कार समेत सात वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में पिकप में बैठा चालक घायल हो गया। एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। एक मकान और एक चाय के होटल को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना के सड़क पर लोग नहीं थे। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। बुधवार की सुबह करीब सवा आठ बजे बैजनाथ रोड से बागेश्वर स्टेशन की ओर आ रही केमू की बस संख्या यूके 04 पीए 1189 कोतवाली के समीप से ढलान में अनियंत्रित हो गई। वाहन ने बस स्टेशन से करीब 50 मीटर पीछे सड़क किनारे खड़ी पिकअप संख्या यूके 02 सीए 0991 को टक्कर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पिकअप में बैठा चालक चंदन सिंह परिहार (38) निवासी नदीगांव (बागेश्वर) को चोट आ गई। इसके बाद अनियंत्रित बस दलीप सिंह खेतवाल के मकान से टकराई। फिर भी बस नहीं रुकी। बस ने हुकुम सिंह की स्कूटी संख्या यूके 02 ए 9345 को टक्कर मारी, फिर शहजाद अली की बाइक संख्या यूके यूके 04 एच 5190 को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी जगदीश प्रसाद की स्कूटी संख्या यूके 02 ए 6588, विनोद नामक व्यक्ति की बाइक संख्या यूके 02 4258, दलीप खेतवाल की स्कूटी संख्या केए 51 ईवाई 5595 और तारा देवी की आल्टो कार संख्या यूके 02 ए 2582 को टक्कर मार दी।
बस इतने में भी नहीं रुकी। बस की टक्कर से हेमंत परिहार के टी स्टाल की भट्टी, एक गेस्टहाउस के डर स्लाइडर को नुकसान पहुंचाती हुई ईश्वर पांडेय की दुकान की दीवार, काउंटर और बारदाना क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकान का वारदाना क्षतिग्रस्त होने से दुकान के सामान को भी क्षति पहुंची। ईश्वर पांडेय की दुकान को टक्कर मारने के बाद बस रुकी। बस चालक मौके से फरार हो गया। अनियंत्रित बस के वाहनों से टकराने की आवाज सुनकर दुकानों से व्यापारी बाहर निकल आए। लोगों में अफरातफरी मच गई। पिकअप वाहन स्वामी पूरन सिंह निवासी छिड़ियाकनाला (बहुली बागेश्वर) ने वाहन, दुकान क्षतिग्रस्त होने के संबंध में कोतवाली में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोट -बस चालक के खिलाफ तहरीर मिली है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बस स्वामी से चालक के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। चालक के संबंध में जानकारी मिलने पर नामजद केस दर्ज किया जाएगा। -कैलाश सिंह नेगी नगर कोतवाल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed