फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Buransh Blooms In Kausani

बंसत के आगमन के बाद फूलने लगा बुरांश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Buransh Blooms In Kausani
कौसानी में खिला बुरांश। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी (बागेश्वर)। बसंत के आगमन के साथ ही पहाड़ों में बुरांश खिलने लगा है। ठंडे इलाकों की पहाड़ियां बुरांश के फूलों से महक उठी हैं। ठंडे इलाकों में अमूमन बुरांश फरवरी से खिलने लगता है। मार्च में बुरांश के पेड़ रंग बिरंगे फूलों से लद जाते हैं।
विज्ञापन

इन दिनों कौसानी के जंगलों में बुरांश बहुतायत में देखा जा सकता है। पहाड़ में अमूमन लाल और गुलाबी बुरांश पाया जाता है। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाके कीमू समेत तमाम इलाकों में नीला और सफेद बुरांश भी पाया जाता है। बुरांश के फूल अप्रैल तक जंगलों में पाए जाते हैं। जिले के कपकोट के कर्मी, बदियाकोट, लीती, गोगिना, हॉम्टीकापड़ी, सीरी, नौकोड़ी, कालापैरकापड़ी, धरमघर, कमेड़ीदेवी, विजयपुर, बिगुल समेत तमाम जगह इन दिनों बुरांश के फूल जंगलों की शोभा बढ़ा रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि बुरांश के फूल फरवरी में खिल जाते हैं। मार्च-अप्रैल तक बुरांश के पेड़ों में फूल रहते हैं।
विज्ञापन

बुरांश में भरपूर औषधीय गुण हैं। बुरांश उच्च और निम्न रक्तचाप में बेहद कारगर है। बुरांश रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। आयरन की भी पर्याप्त मात्रा होती है। बुरांश का जूस स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नवीन जोशी एमडी आयुर्वेद देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed