फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bullying in Dabish, many policemen injured in stone pelting

दबिश में दबंगई, पथराव में कई पुलिसकर्मी चोटिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bullying in Dabish, many policemen injured in stone pelting
बागेश्वर में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही पुलिस की प्रताड़ना। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शराब तस्करी के शक में पुलिस ने दो व्यापारी बंधुओं की दुकान और मकान पर दबिश दी। इस दौरान कई कमरों के ताले तोड़ने के बावजूद कुछ नहीं मिला। बल प्रयोग करने से नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दोनों व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने रविवार देर शाम करीब सवा सात बजे मोहल्ला सेंज निवासी राजेश पांडे और गिरीश पांडे की दुकानों और घर पर दबिश दी। काफी तलाशी के बाद भी उन्हें शराब नहीं मिली तो पुलिस ने वहां किराए पर रहने वाले बैंककर्मी के कमरे का ताला भी तोड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने राजेश की पत्नी और सभासद बबीता पांडे और उनकी 80 वर्षीय मां कमला के साथ धक्कामुक्की की। शोर होने पर वहां भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन

इससे कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें शामिल एसआई अकरम अहमद, वाहन चालक महेंद्र सिंह जीना, निशा पांडे, महेंद्र गोस्वामी, रमेश गढ़िया, लोकेश उपाध्याय ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने राजेश और गिरीश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सेना से छुट्टी पर आए तीसरे भाई दिनेश के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

××
ऐसा तो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए भी नहीं होता
बागेश्वर। दबिश के दौरान पुलिस का रवैया सीसीटीवी में कैद हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुर्सी पर बैठे व्यापारी को दबोचते पुलिसकर्मियों की बर्बरता देखकर लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसा तो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए भी नहीं होता। उन्होंने दबिश देने वाली पुलिस टीम के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा वापसी, गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

××
सूचना मिलने पर पुलिस दबिश देने मौके पर गई थी। इसके विरोध में पुलिस पार्टी पर ईंट और टाइल मारी गई। इनमें से एक ईंट पुलिस की गाड़ी पर भी लगी। इनमें से एक आरोपी पहले भी दो बार पुलिस से उलझ चुका है। तब उसका शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया था। वायरल हो रहा वीडियो घटनाक्रम के बीच का हिस्सा है। दोनों पक्षों ने मेरे समक्ष अपनी बात रखी है। सीओ महेश जोशी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही मेरे स्तर से कार्रवाई होगी। - प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed