फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Buffaloes die of rabies in Bageshwar

बागेश्वर में भैंसों की रेबीज से मौत: दूध और चाय पीने वाले 20 लोगों को लगे टीके, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 25 Jul 2026 12:07 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Sat, 25 Jul 2026 12:07 PM IST
सार

गरुड़ तहसील क्षेत्र के जैसर और सीमार गांव में रेबीज के प्रकोप से चार दिन के भीतर दो भैसों की मौत हो गई है। पशुओं की अचानक हुई मौत से ग्रामीणों और पशुपालकों में भारी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Buffaloes die of rabies in Bageshwar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र के जैसर और सीमार गांव में रेबीज के प्रकोप से चार दिन के भीतर दो भैसों की मौत हो गई है। पशुओं की अचानक हुई मौत से ग्रामीणों और पशुपालकों में भारी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

मरी भैसों का दूध पीने और दूध की चाय का सेवन करने वाले 20 लोगों की एहतियातन रेबीज के टीके लगाए गए हैं, जबकि पांच अन्य जानवरों का भी टीकाकरण किया गया है। भैंसों की मौत के बाद डरे हुए पशुपालकों ने शुक्रवार को इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डॉ.अभितेश राज के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गांव पहुंचकर मृत मवेशियों की जांच की, जिसमें रेबीज के स्पष्ट लक्षण पाए गए। इसके बाद डॉक्टरों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और आवश्यक आवश्यक एहतियात बरतने की हिदायत दी। पूर्व ग्राम प्रधान सुनील पांडेय ने बताया कि ग्रामीण भवन कोरंगा और जगदीश राम की पैसो की कोरंगा मौत हुई। शुरुआती दौर में सीएचसी बैजनाथ में केशर सिंह, बसंती देवी, भगवत भरड़ा, राजेंद्र कोरंगा, भूपाल कोरंगा और गोविंद सिंह भरड़ा समेत कुल 20 प्रभावित ग्रामीणों को रेबीज रोधी टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से गांव के सभी मवेशियों को रेबीज रोधी टीके लगाने की मांग उठाई है. ताकि संक्रमण को अन्य मवेशियों में फैलने से रोका जा सके। फिलहाल विभाग की टीम गांव में लगातार नजर बनाए हुए है और अन्य जानवरों को भी टीके लगाने की तैयारी कर रही है।


जैसर और सीमार गांव के ग्रामीणों की शिकायत के बाद टीम भेजी गई थी। हमारे पास केवल एक भैंस के मरने की सूचना है। टीम लगातार गांव में निगरानी कर रही है। जरूरत पड़ने पर कुत्तों का भी टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. केके जोशी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed