{"_id":"57c5d8434f1c1b0d582cbf5e","slug":"budi-motor-road-vehicles-operated-by-subsidence-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौड़ी मोटर मार्ग के धंसने से वाहनों का संचालन ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौड़ी मोटर मार्ग के धंसने से वाहनों का संचालन ठप
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठपुड़ियाछीना-बौड़ी मोटर मार्ग में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से एक स्थान पर सड़क दोनों ओर से धंस गई है। सड़क के धंसने से बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क का सुधार नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बौड़ी के ग्राम प्रधान मोहन सिंह रावत ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से बौड़ी मोटर मार्ग धंस गया था। कलमठ के बहने और ऊपर से सड़क के धंसने के कारण कई वाहन बौड़ी की ओर गांव में ही फंसे हुए हैं। सड़क में केवल दुपहिया वाहन ही संचालित हो रहे हैं। बड़े वाहनों का संचालन नहीं होने से क्षेत्र की जनता को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का आरोप है कि इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दे दी गई है परंतु अभी तक सड़क के सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र सड़क का सुधार नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन