फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSNL Tower in Kapkot

मोबाइल टावरों के काम न करने से नहीं मिल पा रहा लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
BSNL Tower in Kapkot
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने डीएम रंजना राजगुरु को दिए पत्र में कपकोट क्षेत्र में मोबाइल टावरों के काम न करने का मामला उठाया है। उन्होंने कहा है कि कपकोट विकासखंड के कर्मी और सोरागधुर में लगा बीएसएनएल का टावर पिछले 20 दिनों से खराब है। जिससे आसपास के सभी क्षेत्रों में संचार सेवा ठप है और बीएसएनएल के अलावा अन्य टावर नहीं होने से लोग क्षेत्र के बाहर किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के चलते कई लोग बाहरी प्रदेशों में फंसे हुए हैं लेकिन क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने से परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। कहा है कि बीएसएनएल के अधिकारी और कर्मचारियों से शिकायत करने के बावजूद सेवा सुचारू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed