{"_id":"57320c6f4f1c1b7651919bfd","slug":"bsnl-service-stopped-after-eight-days-in-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में आठ दिन बाद भी बीएसएनएल सेवा ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में आठ दिन बाद भी बीएसएनएल सेवा ठप
कपकोट (बागेश्वर), अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Tue, 10 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा मंगलवार को आठवें दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी। इंटरनेट और वाईफाई सेवा भी काम नहीं कर रही हैं। मोबाइल और टेलीफोनों की घंटी नहीं घनघनाने से यहां हर कोई परेशान है। गुस्साए उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के अभियंताओं से मोबाइल फोन सेवा शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की फोन और इंटरनेट सेवा के बदहाल होने से एक ओर व्यापार प्रभावित हैं तो दूसरी ओर सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक भी परेशान हैं। इंटरनेट सेवा के ठीक से काम नहीं करने के कारण बैंकों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी ठप पड़ा है।
विज्ञापन
एलआईसी के मुख्य सलाहकार मोहन राम आर्य ने बताया कि टेलीफोन ठप होने से बीमाधारकों के प्रीमियम जमा नहीं हो पा रहा है। दूर्र-दूूर से प्रीमियम जमा करने वालों को निराश लौटना पड़ रहा है। इधर, क्षेत्र के लोगों ने बीएसएनएल के अभियंताओं से संचार सेवा शीघ्र दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
चेेतावनी देने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, कपकोट तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र उपाध्याय, भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, रमेश गढ़िया, बबलू ऐठानी और गोविंद बिष्ट आदि शामिल हैं।