फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSHL villagers surround BSNL officials

बाछम के ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अधिकारियों को घेरा

Sat, 28 Oct 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 28 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
BSHL villagers surround BSNL officials
बीएसएनएल के अधिकारियों का घेराव करते ग्रामीण।   - फोटो : amar ujala

टावर लगने के बाद भी संचार सेवाओं को लाभ नहीं मिलने से नाराज बाछम के ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अधिकारियों का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि 24 घंटे फोन में सिग्नल नहीं आने से आपात स्थिति में उन्हें संचार संपर्क के लिए कर्मी या फिर तहसील मुख्यालय कपकोट जाना पड़ता है।  

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीएसएनएल द्वारा धूर में लगाया गया टावर अधिकांश दिनों शोपीस बना रहता है। सिग्नल गायब रहते हैं, यदि किसी दिन सिग्नल आए भी तो शाम होते ही नेटवर्क गायब हो जाता है। रात को कभी भी मोबाइल फोन में सिग्नल नहीं आते हैं। उन्हें आपात स्थिति में किसी तरह की सूचना देने के लिए कर्मी जाना पड़ता है।
विज्ञापन


कर्मी में भी नेटवर्क नहीं होने पर तहसील मुख्यालय जाने को मजबूर होना पड़ता है। मोबाइल टावर के बंद होने की शिकायत करने पर जेनरेटर चलाने के लिए डीजल नहीं होने की बात कही जाती है। ग्रामीण रतन सिंह, शेर सिंह, दिगंबर, तारा सिंह आदि ने बीएसएनएल के अधिकारियों से मोबाइल टावर का संचालन 24 घंटे करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बीएसएनएल के उपखंड अधिकारी फराज खान ने बताया कि बिजली की व्यवस्था नहीं होने से मोबाइल टावर का संचालन जेनरेटर से किया जा रहा है। ऐसे में 24 घंटे टावर संचालित नहीं किया जा सकता है। जैसे ही बिजली सुचारु होगी इस तरह की समस्या नहीं रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed