{"_id":"576302354f1c1b5a7211b903","slug":"broken-wall-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पुड़कुनी गांव में मकान की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पुड़कुनी गांव में मकान की दीवार ढही
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
मकान की टूटी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट (बागेश्वर)। बुधवार शाम हुई भीषण बारिश से पुड़कुनी गांव में कल्याण राम के दो मंजिला मकान की एक दीवार ढह गई। पत्थर लगने से पीड़ित के गोठ निचले कमरे में बंधी दुधारु भैंस चोटिल हो गई। इस घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक कपकोट एमएस भाकुनी ने मौका मुआयना कर क्षति का आकलन किया। पटवारी ने प्रभावित को अपने भाई के मकान में शिफ्ट होने को कहा है। पटवारी ने बताया कि उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को पीड़ित की भैंस का उपचार कराने का सुझाव दिया है। ग्राम प्रधान आनंद सिंह मेहता ने शासन, प्रशासन से प्रभावित को उचित मुुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन