फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bridge Not In Good Connection

स्यांकोट बाजार और इंटर कॉलेज को जोड़ने वाले पुलिया की मरम्मत की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bridge Not In Good Connection
धरमघर का स्यांकोट का पुल। - फोटो : BAGESHWAR
धरमघर (बागेश्वर)। स्यांकोट बाजार और राजकीय इंटर कॉलेज को जोड़ने वाली पैदल पुलिया जर्जर हालत में पहुंच गई है। लोगों ने पैदल पुलिया की मरम्मत की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सरपंच पूरन पाठक ने बताया कि पुल का निर्माण वर्ष 1980 से पहले हो गया था। तब से पुलिया की मरम्मत नहीं हुई है। पुलिया कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया में दरार आ गई हैं। बताया कि पुल से सिमगड़ी, गौखुरी, पातल, महरूड़ी, लमजिगरा के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी आवागमन करते हैं। पुल क्षतिग्रस्त होता है तो इन गांवों के साथ ही जीआईसी के लिए आवाजाही बाधित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधि पुलिया की सुरक्षा के आवश्यक कदम नहीं उठा रहे हैं। पुल की मरम्मत करने के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिया के दोनों ओर लोहे की जाली लगानी बेहद जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सरकार और प्रशासन से पुलिया की सुध लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed