फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bride escaped on The Marriage Day

शादी के दिन दुल्हन घर से गायब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bride escaped on The Marriage Day
बागेश्वर। बागेश्वर के सात रतबे क्षेत्र में शादी के दिन दुल्हन के गायब होने का मामला सामने आया है। ऐन वक्त पर दुल्हन के चले जाने पर माता-पिता के होश उड़े तो छोटी बेटी से रिश्ता तय कर दिया। माता-पिता का यह प्रयास भी सफल नहीं हो पाया। बरात घर के द्वारे पहुंची ही थी कि वन स्टॉप सेंटर और पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम वहां पहुंच गई। लड़की के बालिग न होने के कारण शादी रुकवा दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बागेश्वर के दफौट क्षेत्र की बरात यहां सात रतबे क्षेत्र में आनी थी। सुबह ही दुल्हन घर से कहीं चली गई। दुल्हन का पता न चलने पर मायके के लोगों के हाथपांव फूल गए। परिजनों और उनके रिश्तेदारों ने कई जगह दुल्हन की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर मायके वालों ने दूल्हे के परिजनों को वाकये की जानकारी दी। दोनों पक्षों के बीच दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे का विवाह करने की बात तय हुई। बरात दुल्हन के घर पहुंच गई। इस बीच किसी ने लड़की को नाबालिग बताते हुए वन स्टॉप सेंटर को सूचना दे दी। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी षष्टी कांडपाल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के प्रभारी टीआर बगरेठा, एसआई खष्टी बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दुल्हन की उम्र की पड़ताल की गई तो उसकी उम्र 17 वर्ष 9 माह की निकली। इस पर वन स्टॉप सेंटर और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया कि नाबालिग का विवाह करना गैर कानूनी है। इस पर दोनों परिवार लड़की के बालिग होने पर शादी करने पर राजी हो गए। वन स्टॉप सेंटर ने दोनों परिवारों से इसका लिखित आश्वासन लिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed