फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bradi and the monkey menace in Kapkot Ktkne

कपकोट और भराड़ी मेंकटखने बंदरों का आतंक 

Tue, 01 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 01 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
कपकोट और भराड़ी के बाजारों में इन दिनों कटखने बंदरों का आतंक मचा हैै। बंदरों के आतंक से जहां बच्चे अकेले में स्कूल जाने में डर रहे हैं वहीं महिलाओं का भी घरों से बाहर निकलना कठिन हो गया है। बंदरों ने  कृषि के साथ ही दुकानदारी भी खराब कर दी है।
विज्ञापन


लोगों ने वन विभाग से बंदरों से शीघ्र मुक्ति दिलाने की मांग की है। मालूम हो कि इन दिनों नगर क्षेत्र के दोनों प्रमुख बाजारों में बंदरों ने जबरदस्त आतंक मचा रखा है। बंदर मौका पाते ही दुकानों में रखा कीमती सामान भी उठा ले जा रहे हैं। उन्होंने आसपास की कृषि और शाकभाजी भी चौपट कर दी है।
विज्ञापन


भगाने पर वह हमलावर हो जा रहे  हैं। अब तक कई बच्चों और महिलाओं को काट भी चुके हैं। नागरिकों और  व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने शासन-प्रशासन के अलावा वन विभाग को कई  बार बंदरों को पकड़ने की मांग कर दी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी  है। मांग  पूूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों  में व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, भराड़ी शेर सिंह  ऐठानी, दरबान ऐठानी, प्रेम पुरी गोस्वामी, हेम कपकोटी, नवीन चंद्र  उपाध्याय, कैलाश जोशी, तनुज तिरूवा, त्रिलोक कपकोटी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed