फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bradhi nine in the morning until five o'clock in the evening the heavy vehicles off

भराड़ी में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद

Thu, 26 May 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 26 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bradhi nine in the morning until five o'clock in the evening the heavy vehicles off
कपकोट में बैठक लेते एसडीएम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 एसडीएम केएस टोलिया ने भराड़ी बाजार की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सफाई और अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारियों, टैक्सी चालकों, मालिकों और नगर पंचायत कर्मियों की बैठक ली। बैठक में तय किया गया कि भराड़ी बाजार में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों का प्रतिबंध रहेगा। बाजार में कोई वाहन अनधिकृत रूप से अपना वाहन खड़ा नहीं करेगा। चार पहिया वाहन पिंडारी और बागेश्वर मार्ग पर खड़े रहेंगे। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहनों का चालान कर उसके चालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। 
तहसील सभागार में एसडीएम टोलिया ने पुलिस को निर्देश दिए वह बाजार में यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत को बाजार की स्वच्छता पर खास ध्यान देने को कहा। व्यापारियों से कहा कि बाजार में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पालिकाकर्मियों को पूरा सहयोग दें। कूड़ा किसी भी दशा में इधर में इधर उधर नहीं फैलाएं। पुलिस को बाजार में बराबर गश्त कराने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल के निर्णय पर बाजार महीने के आखिरी दिन बंद रहेगी। इस दौरान यदि कोई दुकान खुली मिलेगी उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बाजार की नियमित सफाई कराने, गंदे पानी का निकास के लिए नाली का निर्माण करने, तल्ली और मल्ली बाजार में टैैक्सी स्टेंडों का निर्माण कराने और बंद कलमठों का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने प्रशासन से समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराने की मांग की। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, तहसीलदार पूरन बिष्ट, थानाध्यक्ष एसपी रायपा, ईओ नगर पंचायत हरिचरण सिंह, महामंत्री प्रकाश जोशी, विमल ऐठानी, खीम सिंह ऐठानी, दीपक ऐठानी, बसंत बिष्ट, प्रेम पुरी गोस्वामी, दीपक ऐठानी, दयाल बड़ती, आनंद कपकोटी, हीरा कठायत, कुंदन मेहता आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed