{"_id":"581cc75e4f1c1bac314388d3","slug":"boys-and-girls-of-the-state-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बालक-बालिकाओं की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में जूनियर बालक-बालिकाओं की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने इसका उद्घाटन किया। इसमें राज्यभर से 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ, जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहले दिन अलग-अलग भार वर्ग में मुकाबले हुए। इनमें यूएस नगर के सूरज सिंह, देहरादून के धीरज सेमवाल, एसटीसी के सूरज माजिला, नैनीताल के नितीश उपाध्याय विजेता रहे।
विज्ञापन
एमपीएससी के पवन बड्थ्वाल, देहरादून के रवि थापा, बागेश्वर के नरेंद्र कोरंगा, नैनीताल के अंकित बिष्ट, यूएस नगर के निकित कुमार, एमपीएससी के पवन गुरुंग, यूएस नगर के राहुल रावत, एसटीसी के दीनू थापा, एमपीएससी के संदीप कुमार, बागेश्वर के संदीप कैड़ा, बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की रश्मि धामी विजेता रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के निर्णायक जोगेंदर बोरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र बोहरा, सुभाष जोशी, दिनेश चंद्रा, राजेंद्र जेठी, सुंदर गढ़िया, केएस मेहता, चंचल सिंह भंडारी, राजेश बिष्ट, विजेंद्र मल्ल, नेहा सिंह थे। जयंत सिंह, अजय चंदोला ने संचालन किया।
प्रतियोगिता का समापन छह नवंबर को होगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी, उपक्रीड़ा अधिकारी जुबैर अहमद, बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, बागेश्वर अध्यक्ष सुल्तान खान, प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी आदि थे।