{"_id":"f9706851de356ee3ec83273a8a8d4798","slug":"boycott-is-not-the-solution-to-the-problems-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं हल नहीं होने पर सदस्यों ने किया बायकॉट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं हल नहीं होने पर सदस्यों ने किया बायकॉट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर क्षेत्र समिति की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित मुद्दे उठे। ग्राम प्रधानों ने पूर्व की बैठकों में उठी समस्याओं पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा किया।
विज्ञापन
वहीं विकास कार्यों के लिए निधि नहीं मिलने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने के बाद सदन से बाहर चले गए।
क्षेत्र प्रमुख रेखा खेतवाल की अध्यक्षता में बैठक शुरू होते ही प्रधानों ने पिछली बैठकों में उठाई गई समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। जबकि, क्षेत्र पंचायत सदस्य निधि नहीं मिलने से नाराज थे। सभी सदस्यों ने बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी को ज्ञापन सौंपने के बाद सदन से बाहर कूच कर दिया।
विज्ञापन
सदस्यों ने अगली बीडीसी बैठक तक विकास कार्यों के लिए निधि नहीं देने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की चेेतावनी दी। इसके बाद बैठक में मौजूद प्रधानों ने मुख्य रूप से पेयजल और बिजली के मामले उठाए। खंतोली के ग्राम प्रधान ने विजयपुर से ढपटी तक बनी सड़क का दस वर्ष से मुआवजा नहीं मिलने का मामला उठाया।
विज्ञापन
इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाने की शिकायत भी की। पोखरी की प्रधान दीपा चंदोला ने कहा कि बैठकों में होने वाली बातों पर कोई अमल नहीं होता है। कांडे कन्याल के प्रधान किशोरी लाल वर्मा ने राशन कार्ड नहीं बनने का मामला उठाया। ग्राम प्रधान बसंती देवी ने पेयजल की समस्या को उठाया।
दिगौली में सह प्रेरक की नियुक्ति करने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, पानी की समस्या सहित विभिन्न मुद्दे उठे। दिगोली, अमसरकोट में झूलते बिजली के तारों का मामला रखा। क्षेत्र प्रमुख ने सभी विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे एलईडी बल्ब की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एपीएल के लिए सौ रुपये और बीपीएल परिवारों को 27 रुपये में एलईडी बल्ब उपलब्ध कराया जा रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुधन योजना की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत अरध्यक्ष हरीश ऐठानी, वन पंचायत सलाहकार समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, एसडीएम फिंचाराम चौहान, बीडीओ संगीता आर्या, डीडीओ डॉ. महेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।