{"_id":"58d6ae464f1c1be1421a25f7","slug":"bottle-on-the-head-of-the-young-man-in-mutual-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में युवक के सिर पर बोतल मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में युवक के सिर पर बोतल मारी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर के भराड़ी टैक्सी स्टेंड में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। हाथापाई के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर में बोतल मार दी। इससे युवक लहूलुहान हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस ने हमलावर युवक का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है। इस दौरान भराड़ी कपकोट टैक्सी स्टेंड में अफरातफरी का माहौल रहा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में भराड़ी टैक्सी स्टेंड पर बागेश्वर निवासी भरत सिंह और जगदीश सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच भरत सिंह ने जगदीश सिंह के सिर में बोतल मार दी। बोतल लगने से जगदीश सिंह के सिर से खून बहने लगा। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली से मौके पर पहुंचे एसआई गोपाल राम ने भरत सिंह का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान काटकर मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में घायल युवक की ओर से देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।