फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bolero driver dies in suspicious circumstances

बोलेरो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 27 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 27 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bolero driver dies in suspicious circumstances
जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा निवासी बोलेरो चालक की बागेश्वर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक का शव एक होटल के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


 शुक्रवार शाम माल रोड अल्मोड़ा निवासी चालक सुनील उर्फ नारायण सिंह (43) पुत्र बहादुर सिंह बोलेरो संख्या यूके 01टीए-2712 में एडीबी के अधिकारियों को लेकर बागेश्वर आया था। दोनों अधिकारियों को होटल नरेंद्रा पैलेस में पहुंचाने के बाद उसने  देहरादून से आए एक चालक के साथ होटल में खाना खाया और सोने की बात कहकर चला गया। शनिवार सुबह होटल कर्मियों को उसका शव सड़क किनारे पड़ा नजर आया। मृतक चालक के नाक से खून निकल रहा था। होटल मालिक ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल टीआर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed