{"_id":"62b750b532a83c124b4ca128","slug":"board-meeting-bageshwar-news-hld4670549148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
बागेश्वर में पालिका बोर्ड बैठक लेते पालिकाध्यक्ष खेतवाल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर नाराजगी जताई। राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। पालिका बोर्ड बैठक में इस वित्तीय वर्ष के लिए चौदह करोड़ चालीस लाख अड़तीस हजार रुपये का बजट पारित किया गया।
शनिवार को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल की अध्यक्षता में हुई पालिका बोर्ड बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सभासदों ने नगरपालिका की आय बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। सामने आया कि विगत वर्ष के वार्षिक बजट दस करोड़ उनहत्तर लाख चौव्वन हजार के सापेक्ष सात करोड़ सोलह लाख ग्यारह हजार चार सौ अट्ठाइस रुपये की वसूली हुई। लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली हुई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली शतप्रतिशत करनी होगी।
बैठक में लेखाधिकारी पूजा कालाकोटी और संजय गढ़िया ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए मदवार बजट का ब्योरा प्रस्तुत किया। सभासदों ने नगर में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने, नगर से नियमित कूड़ा उठाने के साथ ही निर्माण कार्यों पर चर्चा की। सभासदों ने निर्माण कार्य समय पर पूरे न होने पर नाराजगी जताते हुए स्वीकृत निर्माण कार्य समय से पूरा करने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने लंबित पार्किंग शुल्क वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। तहबाजारी शुल्क बढ़ाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। ईओ सतीश कुमार के संचालन में हुई बैठक में सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, धीरेंद्र परिहार, विक्की सुयाल, मोहन उप्रेती, मुन्नी मेहता, नीमा दफौटी, रूपा देवी, नीमा दयाराकोटी, कैलाश राम, नवीन चंद्र आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नव निर्वाचित सभासद सुयाल को दिलाई शपथ
बागेश्वर। नगरपालिका बोर्ड की बैठक से पहले पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बिलौना वार्ड के नव निर्वाचित सभासद विक्की सुयाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष के साथ ही सभासदों ने नव निर्वाचित सभासद का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नगर के बिलौना वार्ड के सभासद भूपेंद्र सुयाल के आकस्मिक निधन पर रिक्त हो गया था। संवाद