{"_id":"1418889ef5b72c5e08b7e8db07cc6322","slug":"bnkhola-continuing-water-crisis-in-the-region-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनखोला क्षेत्र में पेयजल संकट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनखोला क्षेत्र में पेयजल संकट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलसेरा से लगे बलखोला क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय में संपर्क किया और विधायक चंदन राम दास से भी मुलाकात की। विधायक ने अधिशासी अभियंता से वार्ता की।
विज्ञापन
बनखोला क्षेत्र में कई दिनों से पेयजल का संकट चल रहा है। समाधान की मांग को लेकर महिलाएं पहले महिलाएं जल संस्थान कार्यालय गई।
यहां ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण महिलाएं विधायक चंदन राम दास के आवास पर गईं। उन्होंने विधायक को इस संकट की जानकारी दी।
विधायक ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती से फोन पर संपर्क किया और पेयजल समस्या का समाधान करने को कहा। बाद में विधायक के आश्वासन पर महिलाएं वापस लौट गईं।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो जल संस्थान के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। इस मौके पर जानकी देवी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, प्रेमा कालाकोटी, यशोदा देवी, निर्मला देवी शामिल थी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता के एस खाती ने बताया कि बारिश के कारण पानी गंदा हो जाता है, इसी कारण नियमित रूप से पंपिंग नहीं हो पा रही है।
पुरानी योजनाओं से बढ़ती आबादी की जरूरतें पूरी करने में पहले से ही दिक्कतें आती रही हैं। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।