{"_id":"cb0d255acc74456ff51a9f537a2532cc","slug":"bnar-lathy-road-start-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनार-लाथी सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनार-लाथी सड़क का निर्माण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मेरी सड़क मेरा गांव’ योजना के तहत 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो किमी लंबी भनार-लाथी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। विधायक फर्स्वाण ने कहा कि सरकार गांवों को सड़क से जोड़ने को दिन रात काम कर रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक फर्स्वाण ने कहा कि सड़क बनने से जहां ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिलेगी वहीं विकास में भी तेजी आएगी।
जो गांव सड़क से नहीं जुड़े हैं उनके लिए सरकार की यह योजना रामबाण साबित हो रही है। कांग्रेसराज में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ऐंठानी ने कहा कि कांग्रेस ही विकास की असली पक्षधर है। अब विकास तेज हुआ तो भाजपा की बेचैनी भी बढ़ने लगी है।
यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बलदेव कोरंगा ने किया।
इस अवसर पर आरईएस के सहायक अभियंता भुवनेश पंत, गोविंद कोरंगा, पान सिंह, जोहार सिंह कोरंगा, हीरा बल्लभ, मदन सिंह आदि मौजूद थे।