{"_id":"5f8b7f36cfec96ab93bb2543bdd04aea","slug":"block-movement-of-ktpuudiachina-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुड़ियाछीना के ब्लाक न बनने पर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुड़ियाछीना के ब्लाक न बनने पर होगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड जन संघर्ष समिति की बैठक में कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लाक बनानेे के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव केंद्र को शीघ्र भेजकर मंजूर कराने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि मांग शीघ्र पूरी न हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खरेही और धूराफाट के 49 गांवों को मिलाकर कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लाक बनाने की मांग बागेश्वर जिले के साथ ही उठी थी। जिला तो 1997 में बन गया, लेकिन यह पुरानी मांग आज भी जस का तस ही है।
विज्ञापन
इस मांग को लेकर शासन-प्रशासन और क्षेत्र भ्रमण पर आने वाले जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शासन के निर्देश पर गत वर्ष ब्लाक कर्मियों ने रायशुमारी भी की। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि क्षेत्र की लंबित एक सूत्री मांग शीघ्र पूरी न हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक का संचालन महेश चंद्र मिश्रा ने किया। वहां संरक्षक ओम प्रकाश टम्टा, नारायण सिंह मेहता, एनके मिश्रा, हरीश जनौटी, कृष्णा सिंह मेहता, गणेश रावत, भूपेंद्र रौतेेला, ललित मोहन, जगदीश प्रसाद, रमेश टम्टा, बंशीधर, रोशन लाल, हरीश चंद्र, गणेश उपाध्याय, भूपेंद्र नेगी, किशन सिंह, मोहन रौतेला और कुशल टम्टा आदि थे।